उत्तर प्रदेशराज्य

दूल्हे को चुकानी पड़ी इश्क लड़ाने की भारी कीमत, शादी से ठीक पहले प्रेमिका ने दुल्हन के परिवार किया फोन

यूपी के बुलंदशहर में पहासू स्थित पठान टोला मोहल्ले में निकाह से कुछ देर पहले ही दूल्हे की प्रेमिका ने दुल्हन पक्ष को फोन कर प्रेम संबंध की जानकारी दी। इस पर नाराज दुल्हन पक्ष ने रिश्ता तोड़ दिया और दूल्हे व उसके परिवार को बंधक बनाकर हुए खर्चे की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लेकर आ गई, जहां पर दोनों के बीच समझौता कर छोड़ दिया गया।

पठान टोला मोहल्ला निवासी युवती का सोमवार रात को निकाह था। वहीं अलीगढ़ से दूल्हा अजीम और उसके परिवार के लोग बरात लेकर आए थे। निकाह की तैयारी सारी हो गई थी। वहीं दुल्हन भी मैरिज होम पहुंच गई थी। तभी कुछ लोग वहां पहुंच गए और दुल्हन पक्ष को दुल्हे के प्रेम संबंध की जानकारी दी। तभी उन्होंने एक युवती से दुल्हन पक्ष की फोन पर बात कराई। उक्त युवती ने खुद को अजीम की प्रेमिका बताया।

प्रेमिका का दावा था कि वह और दूल्हा काफी दिनों से लिव इन रिलेशन में रह रहे हैं। साथ ही चेतावनी दी कि उसके होते हुए वह किसी और से शादी नहीं कर सकता। दूल्हे की पोल खुलते ही दुल्हन पक्ष ने दूल्हे अजीम और उसके रिश्तेदारों को बंधक बना लिया। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। वहीं सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई, पुलिस ने समझाने का प्रयास किया। मगर दोनों पक्ष अपनी जिद पर अड़े थे। इसमें पुलिस दोनों पक्षों को हिरासत में ले कर थाने ले आई।

मामले की जानकारी है। इसमें दूल्हे पक्ष ने खर्चे का भुगतान करने आश्वासन दे दिया गया था, जिस पर दोनों के बीच समझौता हो गया। मामले में कोई शिकायत नहीं दी गई। – विकास प्रताप सिंह, सीओ शिकारपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button