उत्तर प्रदेशराज्य

यमुना एक्सप्रेसवे पर वोल्वो बस और ट्रक के बीच टक्कर, दर्दनाक सड़क हादसे में 5 की मौत, 15 घायल

अलीगढ़। टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां ट्रक और डबल डेकर बस में  जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच लोगों की मृत्यु हो गई।

मृतकों में तीन पुरुष, एक महिला व एक बच्चा है। इनकी पहचान नहीं हो सकी। 15 से अधिक लोग घायल हो गए। कुछ की हालत गंभीर है। इन्हें निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना के चलते लंबा जाम लग गया। देर रात तक पुलिस जाम को खुलवाने में जुटी थी।

दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी बस

पुलिस के अनुसार, यह हादसा यमुना एक्सप्रेसवे पर टप्पल क्षेत्र में प्वाइंट नंबर 56 पर देर रात करीब एक बजे हुआ। डबल डेकर बस दिल्ली से आजमगढ़ जा रही थी। ट्रक भी दिल्ली से आगरा की ओर जा रहा था। इसी बीच बस की ट्रक से टक्कर हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि बस की कंडक्टर साइड पूरी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीत्कार मच गई। हाईवे पर पेट्रोलिंग कर रही टीम व पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकलवाया।

इंस्पेक्टर टप्पल शिशुपाल शर्मा ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मृत्यु हो गई है। इनकी पहचान कराई जा रही है। घायलों को जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ घायलों को अलीगढ़ के अस्पतालों में भिजवाया गया है। घटना के बाद लंबा जाम भी लग गया। वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया जा रहा है।

घायलों को बामुश्किल निकाला, दहल गया दिल

रात होने के चलते बस में सवार सभी यात्री सो रहे थे। अचानक हुए हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। बस का एक तरफ का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। पुलिस ने आसपास के लोगों को मदद को घायलों को बाहर निकाला।

घायल बच्चे, महिलाएं सड़क पर गिरे पड़े थे, जिन्हें देख लोगों का दिल दहल गया। मृतकों के शव बुरी तरह क्षत विक्षत हो चुके थे। देर रात तक पुलिस मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी थी।

हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस के अनुसार, ओवरटेक करने के दौरान यह हादसा हुआ। चर्चा ये भी है बस अनियंत्रित होकर बस से टकरा गई।

स्टेशन पर हादसा टला, ट्रेन की चपेट में आने से महिला बची

अलीगढ़ स्टेशन पर बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। महाबोधि एक्सप्रेस की चपेट में आने से महिला बच गई। ठहराव होने के कारण चालक ने भी ट्रेन की गति धीमें कर ली। लोगों के शोर मचाने पर महिला ने भी तेज गति से लाइन पार दी।

स्टेशन पर रेलवे लाइन पार करने वाले लोगों को रोकने की जिम्मेदारी आरपीएफ की है। विशेष अभियान आरपीएफ निरंतर कार्रवाई कर रही है। बावजूद मौका मिलने पर लोग अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे लाइन पार कर रहे हैं। ट्रेन में सवार होने के चलते लोग जल्दबाजी में लाइन पार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button